{"_id":"6a259299d6c9dd3447076288","slug":"video-rain-in-govardhan-in-mathura-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन में अचानक बदला माैसम, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश; धराशायी हुए स्वागत गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन में अचानक बदला माैसम, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश; धराशायी हुए स्वागत गेट
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में रविवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। कुछ ही मिनटों में आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अधिक मास के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा और दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान सौंख अड्डा क्षेत्र में बने नगर पंचायत के स्वागत गेट तेज हवाओं की चपेट में आकर अचानक गिर गए। गेट गिरते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है। श्रद्धालु समय रहते हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।