{"_id":"6af14c317353997c8005d6c7","slug":"mathura-eight-injured-in-violent-clash-between-two-families-over-property-dispute-during-diwali-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की रात बवाल: दो भाइयों के परिवार भिड़े, घर के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष; आठ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिवाली की रात बवाल: दो भाइयों के परिवार भिड़े, घर के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष; आठ लोग घायल
Mon, 09 Nov 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी,मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:59 AM IST
सार
मथुरा के मांट क्षेत्र के कसेरा कलां गांव में दिवाली पर मकान के बंटवारे और बीच से रास्ता निकालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाने पहुंचा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव कसेरा कलां में दिवाली का त्योहार उस समय विवाद में बदल गया, जब घर के बंटवारे और बीच से रास्ता निकालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना मांट के गांव कसेरा निवासी विजय सिंह और उसका छोटा भाई सतेंद्र नोएडा में रहते हैं। दोनों दिवाली मनाने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान घर के बंटवारे और मकान के बीच से रास्ता निकालने को लेकर विजय सिंह पक्ष का परिवार के ही अरविंद पक्ष से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
जमकर लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों में विजय सिंह, सत्येन्द्र, अरविंद, विपिन, अर्जुन, करण, नितिन और छोटू घायल हो गये। दोनों पक्ष घायल अवस्था में थाना मांट पहुंचे, जहां से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ मांट अमरनाथ ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।