Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   man murder in kharkhoda

खरखौदा में कत्ल: दीपावली की रात मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, सिर पर वार कर युवक की हत्या; दो अन्य घायल

Mon, 09 Nov 2026 09:13 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: Nivedita Updated Mon, 09 Nov 2026 09:13 AM IST
सार

दीपावली की रात खरखौदा के रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

विज्ञापन
man murder in kharkhoda
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

खरखौदा में दीपावली की खुशियों के बीच रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में खूनी संघर्ष में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। विवाद के बाद कुछ युवकों ने 37 वर्षीय दीपक और उनके साथियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दीपक के सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस झड़प में उनके दो साथी धोलू और अन्ना भी घायल हो गए। धोलू का पैर टूट गया, जबकि अन्ना के हाथ में चोट आई है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


दीपावली की रात खरखौदा के रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि खरखौदा के ही चार से पांच युवकों ने दीपक और उसके साथियों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान दीपक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी घातक थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बीच-बचाव और झड़प के दौरान धोलू और अन्ना भी घायल हो गए। घटना के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ हमले में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। दीपावली की रात हुई इस हत्या से खरखौदा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी अनिल का कहना है कि शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed