{"_id":"6a25437712f98c46c308ea85","slug":"video-construction-workers-welfare-board-helped-sonu-kumari-build-her-dream-home-hamirpur-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दिहाड़ी मजदूर मां-बेटे का पक्का घर बनाने का सपना हुआ पूरा, कामगार कल्याण बोर्ड से मिले 1.30 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दिहाड़ी मजदूर मां-बेटे का पक्का घर बनाने का सपना हुआ पूरा, कामगार कल्याण बोर्ड से मिले 1.30 लाख रुपये
Ankesh Dogra
Updated Sun, 07 Jun 2026 03:39 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की सहायता से भलूं गांव की श्रमिक सोनू कुमारी और उनके बेटे अभिषेक का पक्का मकान बनाने का सपना साकार हो गया है। बोर्ड ने गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत दोनों को 1.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सोनू कुमारी वर्षों से दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उनका सपना अपना पक्का घर बनाने का था, लेकिन सीमित आय के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इस बीच उनका बेटा अभिषेक भी दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करने लगा, फिर भी मकान निर्माण का सपना अधूरा ही था। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण के बाद उन्हें बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली। इनमें गृह निर्माण अनुदान योजना भी शामिल थी। सोनू कुमारी और अभिषेक ने इस योजना के तहत आवेदन किया, जिसके बाद उन्हें मकान निर्माण के लिए 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई। बोर्ड से मिली आर्थिक मदद और अपनी बचत की राशि को मिलाकर उन्होंने मकान निर्माण कार्य शुरू किया। अब उनका नया घर बनकर तैयार हो चुका है। सोनू कुमारी और अभिषेक का कहना है कि यदि कामगार कल्याण बोर्ड की यह योजना नहीं होती, तो उनका घर बनाने का सपना शायद पूरा नहीं हो पाता। इस संबंध में नरदेव सिंह ठाकुर ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान जिला हमीरपुर में बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कामगारों को 7.47 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में प्रदेशभर के कामगारों के लिए 211.47 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे हजारों पात्र और जरूरतमंद श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।