Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
In protest against many evils spread in the society, this consensus was reached on Panchayat, death feast and social media of Gurjar community.
{"_id":"6a258b575b0be68ce80bf59c","slug":"video-in-protest-against-many-evils-spread-in-the-society-this-consensus-was-reached-on-panchayat-death-feast-and-social-media-of-gurjar-community-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: समाज में फैली कई कुरीतियों के विरोध में गुर्जर समाज की पंचायत, मृत्यु भोज और सोशल मीडिया पर ये बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: समाज में फैली कई कुरीतियों के विरोध में गुर्जर समाज की पंचायत, मृत्यु भोज और सोशल मीडिया पर ये बनी सहमति
मेरठ। गुर्जर समाज में फैली कई कुरीतियों को लेकर खरखौदा के गांव धनतला में गुर्जर समाज की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में इन कुरीतियों के करण समाज को होने वाली आर्थिक व सामाजिक हानी चर्चा की गई तथा समाज के गणमान्य लोगों से इन कुर्तियां को जल्द से जल्द समाप्त करने की भी मांग की गई। रविवार को क्षेत्र के गांव धनतला निवासी राजे सिंह गुर्जर के आवास पर गुर्जर समाज की हुई पंचायत में धनतला सहित आसपास के कई गांव के लोग पहुंचे। पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में गांव धनतला निवासी महावीर सिंह भडाना ने बताया कि गुर्जर समाज का भारत देश में एक सम्मानित इतिहास रहा है, लेकिन समाज में अब कई ऐसी कुरीतियों फैली है जिनके कारण उनके समाज की आर्थिक व सामाजिक हानि हो रही है। उन्होंने मृत्यु भोज पर पूर्ण पाबंदी, शादी विवाह व अन्य पार्टियों में डीजे बंद , समाज में होने वाली शादी विवाह की पार्टियों में शराब पर पूर्ण पाबंदी, बात न्योतने में अधिक महिलाओं का जाने व समाज के युवक व युवतियों द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील रील बनाने पर भी पूर्ण पाबंदी सहित कई अन्य कुरीतियों पर भी चर्चा की गई। पंचायत में पुष्पेंद्र राणा, महेंद्र सिंह, फिरे राम सहित सभी वक्ताओं ने निर्णय लिया कि यह सभी पाबंदियां अपने समाज के लोगों पर सबसे पहले ग्राम धनतला से शुरुआत की जाए। इसके बाद समाज के आसपास के अन्य गांवों सहित सभी में जाकर लोगों से इन कुरीतियों को बंद करने की अपील की जाएगी। इस मौके पर सोमेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, ज्ञानचंद, रामनिवास, गजेंद्र कुमार व श्यामलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।