Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: Encroachments removed from helipad to tackle disasters; administration gears up for monsoon preparedness
{"_id":"6a2589085b0be68ce80bf595","slug":"video-rudraprayag-encroachments-removed-from-helipad-to-tackle-disasters-administration-gears-up-for-monsoon-preparedness-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: आपदा से निपटने के लिए हेलीपेड से हटाया अतिक्रमण, मानसून से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: आपदा से निपटने के लिए हेलीपेड से हटाया अतिक्रमण, मानसून से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन
आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले के महत्वपूर्ण हेलीपैडों से अतिक्रमण हटाया गया है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय हेलीकॉप्टर संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में हेलीपैडों को हर समय उपयोग योग्य बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मदमहेश्वर क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के लिहाज से आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शासन से भी अनुरोध किया गया है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संभावित मानसूनी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। विभागों को पूर्व तैयारियां पूरी करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।