{"_id":"6a264a4d28c0cf9c030882e2","slug":"video-25-families-from-ward-51-of-amritsars-central-constituency-join-the-aam-aadmi-party-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के हलका सेंट्रल के वार्ड 51 में 25 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के हलका सेंट्रल के वार्ड 51 में 25 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल
अमृतसर के विधानसभा हलका सेंट्रल के वार्ड नंबर 51 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 25 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। विधायक अजे गुप्ता की मौजूदगी में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की जनहितैषी नीतियों और गारंटियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।
अजे गुप्ता ने कहा कि आनंद विहार कॉलोनी सहित वार्ड की विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सीसी फ्लोरिंग वाली सड़कों और एक बड़े ट्यूबवेल की स्थापना के लिए नगर निगम के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों और जनता को दी जा रही सुविधाओं के कारण लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता आम आदमी पार्टी को पहले से अधिक समर्थन देगी। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।