फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hypertension confirmed in 23 patients and diabetes in 20.

Rudraprayag News: 23 मरीजों में हाईपरटेंशन और 20 में मधुमेह की पुष्टि

Fri, 31 Jul 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 31 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Hypertension confirmed in 23 patients and diabetes in 20.
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 281 मरीजों की जांच की गई। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच के साथ मरीजों को परामर्श और दवाएं भी वितरित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने बताया कि जांच के दौरान 23 मरीज हाईपरटेंशन और 20 मरीज मधुमेह से ग्रसित पाए गए। सभी मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देने के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा चार लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 31 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। शिविर में 54 लोगों की माहवारी स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर काउंसलिंग की गई। वहीं 73 लैब जांच, 45 अल्ट्रासाउंड और 129 एक्स-रे किए गए। इस दौरान 25 लोगों की आभा आईडी, छह आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि दो लोगों ने रक्तदान भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed