Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Teenager drowns in deep water while bathing in a canal with friends in Panipat; search underway.
{"_id":"6a265881ea8f6757df07a369","slug":"video-teenager-drowns-in-deep-water-while-bathing-in-a-canal-with-friends-in-panipat-search-underway-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूबा, तलाश जारी
दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया किशोर रोहित सिठाना के पास दिल्ली पैरलल नहर में डूब गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।
रजापुर गांव के अशोक ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रोहित रविवार को सवा 10 बजे अपने दोस्त अंकित व हिमांशु के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। जब उसने शोर मचाया तो हिमांशु ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन हिमांशु के उसके पास पहुंचने से पहले ही वह गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद दोस्तों ने परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर रोहित की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।