Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
stepmother made her son rape 12-year-old minor In Panipat; Women's Commission Chairperson outraged
{"_id":"6a6c55ecee6b244cfb03b290","slug":"video-stepmother-made-her-son-rape-12-year-old-minor-in-panipat-womens-commission-chairperson-outraged-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, प्रताड़ना पर भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, प्रताड़ना पर भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष
पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में 12 वर्ष की बच्ची के साथ उसकी सौतेली मां और भाई द्वारा की गई गंभीर मारपीट व प्रताड़ना के मामला सामने आया है। आरोप है कि सौतेले भाई से मां ने दुष्कर्म कराया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है।
महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने वीडियो संदेश जारी कर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ उसकी सौतेली मां और सौतेले भाई द्वारा अमानवीय व्यवहार और गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। सामाजिक संगठनों व बाल कल्याण समितियों ने इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि पानीपत में 12 साल की छोटी बच्ची के साथ उसकी सौतेली मां और उसके बेटे द्वारा जो बर्बरता और मारपीट की गई है, वह अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस मामले में पुलिस प्रशासन को तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग पीड़ित बच्ची के साथ खड़ा है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश
महिला आयोग ने स्थानीय पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पीड़ित बच्ची की सुरक्षा, मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए बाल संरक्षण टीम को तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।