Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
surge of devotion swept through Shiva temples in Panipat on the second day of Sawan; devotees arrived at the crack of dawn for darshan.
{"_id":"6a6c1af35e7da8007405d4ec","slug":"video-surge-of-devotion-swept-through-shiva-temples-in-panipat-on-the-second-day-of-sawan-devotees-arrived-at-the-crack-of-dawn-for-darshan-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सावन के दूसरे दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के ही दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सावन के दूसरे दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के ही दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
पवित्र सावन माह के दूसरे दिन शुक्रवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो उठा। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु हाथों में जल, दूध, बेलपत्र और पूजा की थाली लिए मंदिरों में पहुंचने लगे थे।
श्री राधे कृष्ण मंदिर, दत्ता कॉलोनी में भी सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात मंदिर समिति द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।
मंदिर के आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन माह का प्रत्येक दिन बेहद पवित्र होता है, लेकिन शुक्रवार का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सावन का शुक्रवार भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती और मां लक्ष्मी की कृपा पाने का अद्भुत संयोग लेकर आता है। इस दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति व धन-धान्य की वृद्धि होती है। इसके बाद दिनभर मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भोले बाबा का आशीर्वाद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।