फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car overturns into Drain-2; student returning from birthday party dies, companion injured.

Panipat News: ड्रेन-2 में पलटी कार, बर्थडे पार्टी से लौट रहे छात्र की मौत, साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Car overturns into Drain-2; student returning from birthday party dies, companion injured.
नाले गिरने से क्षतिग्रसत हुई कार। परिजन - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बाबरपुर मंडी के पास बुधवार देर रात कार अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर-2 में पलट गई। हादसे में फरीदपुर निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र कोमल उर्फ काजू (22) की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त दीपक घायल हो गया। दोनों एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।
पुलिस ने हाइड्रा की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। कोमल का शव चालक की सीट पर मिला, जिस पर परिजनों ने संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वे बोले- कोमल को कार चलानी आती नहीं थी।
विज्ञापन

फरीदपुर निवासी अमृत सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई कोमल की गांव के ही दीपक से दोस्ती थी। बुधवार को दीपक के भतीजे का जन्मदिन था। इसी सिलसिले में दीपक ने कोमल को अपने घर बुलाया था। दोनों ने परिवार के साथ जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात डेढ़ बजे उन्हें दीपक के भाई सूरज का फोन आया कि कोमल और दीपक कार से सागर ढाबे की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाबरपुर के पास कार अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर-2 में जा गिरी। अमृत सिंह ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो कार आधी पानी में डूबी हुई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हाइड्रा की सहायता से कार को बाहर निकलवाया। कार से कोमल का शव चालक की सीट पर मिला, जबकि दीपक किसी तरह बाहर निकल आया था। परिजनों का कहना है कि कोमल को कार चलानी नहीं आती थी, ऐसे में उसका चालक की सीट पर मिलना कई सवाल खड़े करता है। सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि कोमल के परिजनों ने संदेह जताया है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की मांग की है।


हाईवे पार करते समय हादसे में बुजुर्ग की गई जान
इसराना। पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात सड़क पार करते समय कार की टक्कर से 65 वर्षीय कैलाश की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी पत्नी के साथ हाईवे के दूसरी ओर से पानी लेकर लौट रहे थे। टक्कर के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
मृतक की पत्नी बसंती की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब सवा 10 बजे हुआ। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो

सैर पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के जाटल रोड पर वीरवार सुबह पिकअप की टक्कर से सैर करने निकले राममेहर (50) की मौत हो गई। हादसा दिल्ली पैरेलल नहर की पटरी पर गोशाला के पास सुबह करीब छह बजे हुआ।

कश्यप कॉलोनी निवासी राममेहर पैदल सैर कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। राममेहर के बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से पिकअप चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो

नाले गिरने से क्षतिग्रसत हुई कार। परिजन

नाले गिरने से क्षतिग्रसत हुई कार। परिजन- फोटो : Archive

नाले गिरने से क्षतिग्रसत हुई कार। परिजन

नाले गिरने से क्षतिग्रसत हुई कार। परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed