{"_id":"6a2645ba974822b9a50b5cac","slug":"video-tha-lkha-ka-inama-bthamasha-bhana-paratapa-saha-urafa-bbl-ka-esataefa-na-ayathhaya-ma-enakautara-ma-mara-garaya-2026-06-08-1780893114","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को एसटीएफ ने अयोध्या में एनकाउंटर में मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को एसटीएफ ने अयोध्या में एनकाउंटर में मार गिराया
अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो लाख रुपये का इनामी और कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू मुठभेड़ में मारा गया। रविवार देर रात महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास हुई इस कार्रवाई में उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि भानु प्रताप सिंह अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में भानु प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने रात करीब 11:10 बजे महाराजगंज पुलिस को मुठभेड़ की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बताया गया कि एंबुलेंस समय पर न पहुंचने के कारण एसटीएफ कर्मियों ने घायल बदमाश को स्वयं अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोरखपुर निवासी भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू एक शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी समेत विभिन्न संगीन धाराओं में लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
भानु प्रताप पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार रुपये, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये तथा बस्ती पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कुल मिलाकर उस पर दो लाख रुपये का इनाम था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।