Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Beating the Retreat ceremony resonated with Jai Ho, musician AR Rahman enthralled the audience at the Attari border.
{"_id":"6a2637c0bd304d633509b332","slug":"video-beating-the-retreat-ceremony-resonated-with-jai-ho-musician-ar-rahman-enthralled-the-audience-at-the-attari-border-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जय हो से गूंजा बीटिंग द रिट्रीट समारोह, अटारी बॉर्डर पर संगीतकार एआर रहमान ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हो से गूंजा बीटिंग द रिट्रीट समारोह, अटारी बॉर्डर पर संगीतकार एआर रहमान ने बांधा समां
अटारी सीमा स्थित जेसीपी स्टेडियम में रविवार शाम देशभक्ति और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान ने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘जय हो’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर हजारों दर्शकों को भावुक कर दिया। उनके मंच पर पहुंचते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर आयोजित बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान एआर रहमान ने पहली बार लाइव प्रस्तुति दी। फिल्म मैं वापस आऊंगा की टीम की ओर से आयोजित ‘जय हो- ए ट्रिब्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ कार्यक्रम देश के वीर जवानों और उनकी सेवाओं को समर्पित रहा। कार्यक्रम में बीएसएफ अधिकारी, जवान, स्थानीय लोग और देशभर से पहुंचे दर्शक शामिल हुए। रहमान के गीतों ने न केवल लोगों के दिलों को छुआ बल्कि सीमा पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को भी मजबूत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।