{"_id":"6a26418d2385e181c1035b63","slug":"video-an-event-themed-yoga-enabled-haryana-drug-free-haryana-was-organized-at-the-roadways-workshop-in-jhajjar-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में रोडवेज वर्कशॉप में योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में रोडवेज वर्कशॉप में योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित
रोडवेज वर्कशॉप परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एक साथ झज्जर वासियों ने योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी बनते हुए योग किया।
योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ बहादुरगढ के विधायक राजेश जून ने किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया और जिला वासियों को योग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग प्रोटोकॉल के तहत सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय थीम -स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के अनुरूप काफी संख्या में वृद्धजनों ने भी योग करते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी शुभम सिंह, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितू मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।