{"_id":"6a26576675128c441c09e3e8","slug":"video-bharaica-ma-11-kathara-para-palsa-bharata-parakashha-shanpr-kaugdha-jaca-ka-btha-mal-paravasha-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार सुबह बहराइच में 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। पहली पाली में परीक्षा देने के लिए नामांकित 4524 अभ्यर्थियों को गहन तलाशी और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा।
पुलिस भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक जिले के 11 केंद्रों पर दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। तीन दिनों में कुल 27,144 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन कराने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, कैमरा, यूएसबी ड्राइव, डिजिटल पेन, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया।
राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज, तारा महिला इंटर कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम रोड, आर्य कन्या इंटर कॉलेज तथा राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदपुर (आईटीआई कैंपस) नानपारा रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।