{"_id":"6a2646f7dedcdcc3610b4225","slug":"video-chintpurni-temple-pickpockets-caught-by-home-guard-incharge-purn-singh-cash-recovered-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का खेल नाकाम, होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने आधे घंटे में दबोचे आरोपी, श्रद्धालुओं के ₹10,800 और पर्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का खेल नाकाम, होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने आधे घंटे में दबोचे आरोपी, श्रद्धालुओं के ₹10,800 और पर्स बरामद
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:07 AM IST
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार सुबह आरती के दौरान जेबकतरों ने श्रद्धालुओं को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन मंदिर में तैनात होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह की सतर्कता और तत्परता के चलते आरोपियों को महज आधे घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में श्रद्धालुओं के चोरी हुए ₹10,800 और पर्स भी बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए गए। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे मंदिर में आरती के समय पंजाब के बठिंडा से आए श्रद्धालुओं की जेब जेबकतरों ने काट ली। घटना का पता चलते ही पीड़ित श्रद्धालुओं ने मंदिर कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह सक्रिय हो गए और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज की जांच के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां कैमरों में कैद मिलीं। इसके बाद पूर्ण सिंह बिना समय गंवाए दोनों संदिग्धों की तलाश में निकल पड़े। बाजार क्षेत्र में एक होटल के समीप उन्हें सीसीटीवी में दिखाई दिए दोनों व्यक्ति नजर आए, जिन्हें उन्होंने तुरंत पकड़ लिया। इसके बाद पीड़ित श्रद्धालुओं को भी मौके पर बुलाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने श्रद्धालुओं की जेब काटने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह उन्हें पकड़कर मंदिर कंट्रोल रूम ले आए और बाद में पुलिस थाना चिंतपूर्णी के हवाले कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों से श्रद्धालुओं के चोरी हुए ₹10,800 और पर्स बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया गया। इस कार्रवाई के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह की बहादुरी, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि पूर्ण सिंह पहले भी मंदिर क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। सोमवार की घटना में भी उन्होंने शिकायत मिलने के मात्र आधे घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे कर्मठ और सतर्क अधिकारियों की वजह से मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का विश्वास और सुरक्षा बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।