{"_id":"6af59ec8fbe2b1c7a108dd8f","slug":"teenage-bike-rider-died-due-to-car-collision-in-barabanki-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, घरेलू सामान लेने जा रहा था; रास्ते में हादसा हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, घरेलू सामान लेने जा रहा था; रास्ते में हादसा हो गया
Thu, 12 Nov 2026 04:47 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:47 PM IST
सार
बाराबंकी में कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वह घरेलू सामान लेने के लिए निकला था। रास्ते में हादसा हो गया। फिर कभी नहीं लौटा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट के मेड़ुवा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जैदपुर के बबुरीगांव निवासी विकास (16) पिछले पांच वर्षों से अपने नाना रामखेलावन के साथ मेड़ुवा में रह रहा था। वह बाइक से कोटवा सड़क पर घरेलू सामान लेने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन