Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Initiative to connect students with Sikhi and *Seva* during summer holidays; *Seva* undertaken at Sri Darbar Sahib.
{"_id":"6a27994e9ca030fb0805c68f","slug":"video-initiative-to-connect-students-with-sikhi-and-seva-during-summer-holidays-seva-undertaken-at-sri-darbar-sahib-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों को सिखी और सेवा से जोड़ने की पहल, श्री दरबार साहिब में संभाली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों को सिखी और सेवा से जोड़ने की पहल, श्री दरबार साहिब में संभाली सेवा
गर्मियों की छुट्टियों के दौरान युवाओं को सिख धर्म, इतिहास और सेवा भावना से जोड़ने के उद्देश्य से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसजीपीसी के अधीन संचालित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में एक दिन की सेवा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को त्रिशताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज के करीब 80 विद्यार्थियों और 50 स्टाफ सदस्यों ने श्री दरबार साहिब में सेवा निभाई। कॉलेज के प्रिंसिपल कुलविंदर सिंह ने एसजीपीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का अवकाशकाल सार्थक बन रहा है और उन्हें अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
एसजीपीसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह के निर्देशों पर यह अभियान पिछले तीन वर्षों से लगातार चल रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को भटकाव से दूर रखकर गुरु घर से जोड़ा जा रहा है।
सेवा के दौरान विद्यार्थियों ने संगत को जल पिलाने, बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सहायता करने तथा गुरुघर की मर्यादा बनाए रखने संबंधी सेवाएं निभाईं। यह सेवा प्रतिदिन दो शिफ्टों में करवाई जा रही है। एसजीपीसी की इस पहल को संगतों की ओर से भी सराहना मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।