{"_id":"6a27a60c4f31c461b201b94b","slug":"video-police-recruitment-exam-crowd-of-candidates-gathered-at-shahjahanpur-railway-station-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, यात्री परेशान
Mukesh Kumar
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:05 AM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते सोमवार को रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बना रहा। हालात ऐसे रहे कि दिन में लखनऊ दिशा और शाम होते-होते बरेली रूट की ट्रेनों में यात्रियों को जगह मिलना मुश्किल हो गया। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण स्टेशन परिसर में हर तरफ भीड़ नजर आई। ट्रेनों के आते ही कोचों में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आम यात्रियों को सीट तो दूर, ट्रेन में प्रवेश करने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब साढ़े दस बजे स्टेशन पहुंची अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस में भी भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही अभ्यर्थियों की भीड़ कोचों की ओर दौड़ पड़ी, जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ के चलते प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त कोच और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था किए जाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।