{"_id":"6a27f97e55cbd486d7034cb6","slug":"video-master-water-line-which-is-becoming-a-hindrance-in-metro-construction-will-be-shifted-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेट्रो निर्माण में बाधा बन रही मास्टर पानी की लाइन होगी शिफ्ट, सुभाष चौक पर 400 मीटर पेयजल पाइपलाइन हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो निर्माण में बाधा बन रही मास्टर पानी की लाइन होगी शिफ्ट, सुभाष चौक पर 400 मीटर पेयजल पाइपलाइन हटाने का काम शुरू
। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में बाधा बन रही मास्टर पेयजल पाइपलाइनों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल सुभाष चौक के पास पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है।
जीएमआरएल मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो परियोजना का निर्माण कर रहा है। परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य जारी है। सुभाष चौक पर मेट्रो के मुख्य कॉरिडोर के बीच से गुजर रही मास्टर पाइपलाइन पिलर निर्माण में बाधा बन रही है। इसे देखते हुए करीब 400 मीटर लंबी पाइपलाइन को सर्विस रोड के साथ शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन हटने के बाद मेट्रो निर्माण कार्य में और तेजी आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।