{"_id":"6a279e79bbd98916810cc0bb","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4374766-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: अवैध रेत परिवहन पर विवाद बढ़ा, सड़क पर बैठे विधायक ब्यास, स्थानीय लोग परेशान; प्रशासन का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: अवैध रेत परिवहन पर विवाद बढ़ा, सड़क पर बैठे विधायक ब्यास, स्थानीय लोग परेशान; प्रशासन का एक्शन
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 AM IST
जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। नवागढ़ विकासखंड के केवा-नवापारा क्षेत्र में ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप सोमवार शाम मौके पर पहुंचे और अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। देर रात तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन की कार्रवाई के पश्चात धरना समाप्त हुआ।
ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन जारी है। भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और विरोध करने वालों को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, विधायक ने मौके से ही राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की सूचना दी। इसके बाद वे ग्रामीणों के साथ सड़क पर बैठ गए। विधायक के धरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और जिला स्तरीय टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान टीम ने कथित रूप से अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों और एक स्थानीय भाजपा नेता के बीच प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। इस दौरान कथित तौर पर रेत भंडारण और परिवहन को लेकर बयानबाजी हुई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विधायक ब्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि जिले में अवैध रेत कारोबार को संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाना आवश्यक है। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया। फिलहाल प्रशासन द्वारा जब्त वाहनों और संबंधित मामलों में आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।