{"_id":"6a27ab2811e7caffd4068b11","slug":"video-jayashhatha-maha-ka-chhatha-magalvara-para-ayathhaya-ma-hanamanagaugdhha-samata-mathara-ma-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर अयोध्या में हनुमानगढ़ी समेत मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर अयोध्या में हनुमानगढ़ी समेत मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर धर्मनगरी अयोध्या पूरी तरह हनुमानमय नजर आई। सुबह से ही शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह जय श्रीराम और जय बजरंगबली की जय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी, संकटमोचन मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और हवन का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर विशाल भंडारों का भी आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।