{"_id":"6a78b76e064da5652f0c535d","slug":"ayodhya-the-body-of-eye-surgeon-dr-jayanti-pandey-was-found-hanging-late-in-the-evening-police-reached-the-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: देर शाम फंदे से लटका मिला नेत्र सर्जन डॉ. जयंती पांडेय का शव, मौके पर पहुंची पुलिस; वजह साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: देर शाम फंदे से लटका मिला नेत्र सर्जन डॉ. जयंती पांडेय का शव, मौके पर पहुंची पुलिस; वजह साफ नहीं
Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:52 PM IST
सार
Suicide in Ayodhya: डॉ. जयंती पांडेय साकेत महाविद्यालय के सामने चिकित्सकों के लिए बने ब्लॉक-ए आवास में रहती थीं। रविवार देर शाम आवास पर उनका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
डॉक्टर ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषभदेव नेत्र चिकित्सालय में कार्यरत नेत्र सर्जन डॉ. जयंती पांडेय (35) का शव रविवार देर शाम आवास पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
डॉ. जयंती पांडेय साकेत महाविद्यालय के सामने चिकित्सकों के लिए बने ब्लॉक-ए आवास में रहती थीं। रविवार देर शाम आवास पर उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद ऋषभदेव नेत्र चिकित्सालय के कई डॉक्टर और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन