{"_id":"6a788124339d39a0410960f9","slug":"kgmu-dr-sonia-nityanand-reappointed-as-kgmu-vice-chancellor-gets-a-3-year-tenure-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: केजीएमयू की फिर कुलपति बनीं डॉ. सोनिया नित्यानंद, 3 साल के लिए मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: केजीएमयू की फिर कुलपति बनीं डॉ. सोनिया नित्यानंद, 3 साल के लिए मिली तैनाती
Sun, 09 Aug 2026 07:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:01 PM IST
सार
डॉ. सोनिया नित्यानंद को तीन साल के लिए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व में उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा, शोध और मरीज सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद।
- फोटो : केजीएमयू की वेबसाइट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति के पद पर एक बार फिर डॉ. सोनिया नित्यानंद की तैनाती कर दी गई है। प्रदेश के कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे* ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार डॉ. सोनिया नित्यानंद को तीन साल के लिए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले भी केजीएमयू की कुलपति रह चुकी हैं। उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी ने चिकित्सा, शोध और मरीज सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सरकार ने उन्हें फिर से जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में केजीएमयू में चल रही नई परियोजनाओं और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए आदेश का स्वागत किया है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. नित्यानंद के मार्गदर्शन में केजीएमयू देश के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।