{"_id":"6a78afb49279d18fc70acbd6","slug":"akhilesh-yadav-s-allegation-now-fake-police-and-illegal-police-stations-are-also-common-in-the-state-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का आरोप: अब प्रदेश में फर्जी पुलिस और अवैध थाने भी, फर्जी मुकदमे और एनकाउंटर आम बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का आरोप: अब प्रदेश में फर्जी पुलिस और अवैध थाने भी, फर्जी मुकदमे और एनकाउंटर आम बात
Sun, 09 Aug 2026 10:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:19 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अब फर्जी थाने भी हो गए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में फर्जीवाड़ा भी चरम पर है। फर्जी मुकदमे, फर्जी एनकाउंटर और नकली सिरप की घटनाएं तो हो ही रही हैं, इस सरकार में फर्जी पुलिस और अवैध थाने भी सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अपराधी बेखौफ हैं। सरकार में महिलाओं व बेटियों पर अत्याचार नहीं थम रहा है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और साइबर क्राइम में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की बेहद दर्दनाक घटना हुई।
विज्ञापन
पिछले दिनों लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा में 17 वर्षीय बीसीए की छात्रा की गला रेतकर हत्या हो गई। इसी सप्ताह बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक युवक का शव मिला, उसकी हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश की बहन बेटियों को इस महिला विरोधी सरकार में कभी न्याय नहीं मिल सकता। कानून व्यवस्था और अपराध पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा है।
विज्ञापन
क्रांतिकारियों को किया नमन
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सभी क्रांतिकारियों को नमन किया है। उनकी ओर से सपा के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत ने काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।