फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: डॉ. राजेश्वर सिंह के आपका विधायक, आपके द्वार में 29 समस्याओं पर कार्रवाई, 69 को चश्मे

Sun, 09 Aug 2026 08:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
डॉ. राजेश्वर सिंह के आपका विधायक, आपके द्वार में 29 समस्याओं पर कार्रवाई, 69 को चश्मे
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आपका विधायक, आपके द्वार अभियान का 178वां सप्ताह सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के नीलमथा गांव में आयोजित हुआ। इस दौरान जनसुनवाई शिविर में 29 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं और तीन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया। साथ ही, 69 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे और 190वें बॉयज यूथ क्लब का गठन भी हुआ।


जनसुनवाई शिविर में कुल 29 प्रार्थना-पत्र मिले। इनमें साइकिल सहायता, आयुष्मान भारत कार्ड, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेंशन और रोजगार जैसे मुद्दे शामिल थे। सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया। राजेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र कुमार शाही और ज्ञान थापा के आयुष्मान भारत कार्ड बनवाकर तीन मामलों का तुरंत समाधान किया गया। साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगा। इसमें 70 लोगों की आंखों की जांच हुई। चिह्नित 69 वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर मुफ्त चश्मे मिलेंगे। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 190वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लब के बच्चों को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। भानु प्रताप मौर्य, तन्वी, अरुषि त्रिपाठी और रिद्धि को साइकिलें मिलीं। यह पहल विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा जारी रखने में मदद करेगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed