{"_id":"6a284c8fd85b23c19f0e8757","slug":"video-saraiya-rob-preparations-begin-to-place-girders-between-the-crossing-and-the-school-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरैया आरओबी: क्रॉसिंग से स्कूल के बीच गर्डर रखने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया आरओबी: क्रॉसिंग से स्कूल के बीच गर्डर रखने की तैयारी शुरू
सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी पर रेलवे की कार्यदायी एजेंसी की ओर से शेष हिस्से का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार से क्रॉसिंग मार्ग से सरैया प्राथमिक स्कूल के बीच दूसरे स्पैन में गर्डर रखने की तैयारियां हुईं। एक गर्डर से दूसरे गर्डर को जोड़ने के लिए वेल्डिंग का कार्य किया गया।
सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर गिरिराज कंट्रक्शन कंपनी की ओर से पहले स्पैन में आठ गर्डर रखने का कार्य रविवार को करा दिया गया था। इसके बाद अब क्रॉसिंग मार्ग से स्कूल के बीच करीब 43 मीटर के लंबाई के आठ गर्डर और रखने की तैयारी शुरू करा दी गई है। कंपनी के सुपरवाइजर बलराम यादव ने बताया कि सोमवार को दिनभर एक गर्डर को दूसरे गर्डर से जोड़ने के लिए वेल्डिंग का कार्य किया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से सभी गर्डर उसी तरह से रखे जाएंगे, जिस तरह से रेलवे क्रॉसिंग के बीच में रखे गए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।