{"_id":"6a27f16b2e873e3e020adda6","slug":"video-injured-and-helpless-birds-are-treated-at-jivo-mangalam-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: जीवो मंगलम में घायल और असहाय पक्षियों का किया जाता उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: जीवो मंगलम में घायल और असहाय पक्षियों का किया जाता उपचार
करनाल के सेक्टर 6 स्थित जीवो मंगलम में घायल और असहाय पक्षियों का उपचार किया जाता है। यह केंद्र पक्षी संरक्षण और सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। यहां अब तक हजारों घायल पक्षियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है।
उपचार के बाद अनेक पक्षी स्वस्थ होकर खुले आसमान में उड़ चुके हैं, जबकि कई पक्षी अभी भी केंद्र में रहकर देखभाल प्राप्त कर रहे हैं। इन पक्षियों की सेवा और संरक्षण के साथ-साथ उन्हें आध्यात्मिक वातावरण भी मिल रहा है। यहां विराजमान जैन मुनि संतोष कुमारी महाराज के सान्निध्य में पक्षियों की निरंतर देखभाल की जा रही है।
जीवो मंगलम न केवल घायल पक्षियों के उपचार का केंद्र है, बल्कि जीव दया और करुणा का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है, जहां हर जीव के जीवन को महत्व दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।