Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Free drinking water scheme in buses fails, passengers worried in summer
{"_id":"6a284149e8735c9ee60c166c","slug":"video-free-drinking-water-scheme-in-buses-fails-passengers-worried-in-summer-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बसों में मुफ्त पेयजल योजना फेल, गर्मी में यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में मुफ्त पेयजल योजना फेल, गर्मी में यात्री परेशान
राजधानी में भीषण गर्मी और लू के बीच यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई बसों में मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराने की योजना फिलहाल प्रभावी होती नजर नहीं आ रही है। परिवहन विभाग ने दिल्ली की करीब 3,000 बसों में यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का दावा किया था, लेकिन शहर के कई प्रमुख रूटों पर चलने वाली बसों में यह सुविधा दिखाई नहीं दे रही है। द्वारका, द्वारका मोड़, डाबरी मोड़, उत्तम नगर और तिलक नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि उन्हें बसों के अंदर कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं मिली। तेज धूप, उमस और लंबी यात्रा के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई यात्रियों ने बताया कि योजना की घोषणा तो हुई, लेकिन इसका लाभ अब तक यात्रियों तक नहीं पहुंच पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।