{"_id":"6af18bb2f26a76124c0c8faf","slug":"100-cases-registered-in-delhi-for-bursting-firecrackers-beyond-permitted-time-on-diwali-night-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पटाखे फोड़ने वालों पर केस: 10 बजे के बाद कर रहे थे आतिशबाजी, दो जिलों में ही सामने आए 100 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पटाखे फोड़ने वालों पर केस: 10 बजे के बाद कर रहे थे आतिशबाजी, दो जिलों में ही सामने आए 100 मामले
Mon, 09 Nov 2026 02:31 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:31 PM IST
सार
दिल्ली में निर्धारित समय के बाद पटाखे फोड़ने के आरोप में मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली के दो जिलों में ही ऐसे करीब 100 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
पटाखे फोड़ने पर करीब 100 मामले दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली की रात निर्धारित समय के बाद पटाखे फोड़ने के संबंध में पश्चिमी जिले में 62 और उत्तरी जिले में 35 से अधिक मामले दर्ज किए गए। करीब 100 मामले सिर्फ दो जिलो में ही सामने आए हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, लोगों को सात और आठ नवंबर को सुबह छह बजे से सात बजे के बीच और रात आठ बजे से 10 बजे के बीच केवल प्रमाणित हरित पटाखे फोड़ने की अनुमति थी। पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध सोमवार से लागू हो गया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "निर्धारित समय का उल्लंघन करते पाए गए लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों को तैनात किया गया था।"
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन टीम रिहायशी कॉलोनियों और अन्य संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रख रही थीं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन