Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   214 fire incidents in Delhi on Diwali

दिल्ली: दिवाली पर आग की 214 घटनाएं, एक क्षत-विक्षत शव मिला; एम्स में जलने के 42 मामले दर्ज

Mon, 09 Nov 2026 12:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 12:37 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में दिवाली के दिन आग लगने की 214 घटनाएं सामने आईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा को आठ नवंबर को कुल 257 कॉल मिलीं। इनमें पटाखों से आग लगने की 24 घटनाएं शामिल थीं।

विज्ञापन
214 fire incidents in Delhi on Diwali
दमकल विभाग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 राजधानी में दिवाली के दिन आग लगने की 214 घटनाएं सामने आईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा को आठ नवंबर को कुल 257 कॉल मिलीं। इनमें पटाखों से आग लगने की 24 घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा पशु बचाव के 17, पक्षियों के बचाव के सात, मकान ढहने का एक, मानव बचाव के पांच, सड़क हादसे का एक और विशेष कार्य से जुड़ी नौ कॉल मिलीं।

विज्ञापन


अग्निशमन सेवा के आंकड़ों के अनुसार, दिवाली की रात आठ नवंबर को शाम छह बजे से रात 11:59 बजे तक 178 कॉल मिलीं, जबकि नौ नवंबर को सुबह छह बजे तक 103 कॉल आईं। इस तरह दिवाली की रात कुल 281 कॉल दर्ज की गईं।
विज्ञापन


आग की घटनाओं में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला, जबकि छह गैर-घातक घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान अग्निशमन सेवा के पांच कर्मचारी भी घायल हुए। इनमें एक कर्मचारी का हाथ झुलस गया, एक का हाथ फ्रैक्चर हुआ और तीन अन्य कर्मचारियों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स में दिवाली पर जलने के 42 मामले
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एंड बर्न्स सर्जरी विभाग ने दिवाली से संबंधित जलने के मामलों की जानकारी दी है। 9 नवंबर 2026 सुबह 11 बजे तक के मुताबिक, दिवाली पर जलने के 42 दर्ज किए गए हैं। इनमें मेजर बर्न्स के 11 मामले हैं, माइनर बर्न्स के 31 मामले हैं और 5 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। वर्तमान में 8 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 1 गंभीर स्थिति में है। फायरक्रैकर संबंधित जलने के 37 मामले हैं। पोटाश बर्न्स के 2 मामले हैं, जिनमें एक 13 वर्ष का बच्चा शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed