{"_id":"6a27ebd8828f45da9d091895","slug":"video-aadhaar-booking-at-post-office-service-launched-by-the-nainital-postal-department-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: डाक विभाग ने लॉन्च की अग्रिम आधार आरक्षण एट पोस्ट ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: डाक विभाग ने लॉन्च की अग्रिम आधार आरक्षण एट पोस्ट ऑफिस
गायत्री जोशी
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:02 PM IST
नैनीताल डाक विभाग की ओर से मंगलवार को आम जन की सुविधा के लिए अग्रिम आधार आरक्षण एट पोस्ट ऑफिस एप लांच की। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने समय के हिसाब से एप के माध्यम से स्लाट बुक कर सकता है। यह सुविधा अभी नैनीताल व उधमसिंह नगर के लिए है। मंगलवार को डाक विभाग के मुख्यालय नैनीताल से एप का लांच किया गया। एप लांच करते हुए एसएसपी अमित दत्त ने बताया कि वर्तमान में डाक विभाग के 26 केंद्रों में आधार बनाए जा रहे हैं। बीते वर्ष 75000 आधार ट्रांजेक्शन से विभाग ने 50 लाख रुपया अर्जित किया। वर्ष 2026 में भी अब तक 16 लाख की आय अर्जित कर दी गई है। बताया कि आम तौर पर आधार केंद्रों पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों इंद्र कुमार दास व शशि शेखर की ओर से एप बनाया गया है। बताया कि इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे मोबाइल के माध्यम से स्लॉट व टाइम बुक कर सकता है। साथ आधार अपडेट या नया आधार बनाने की जनाकारी एप पर एंट्री कर सकता है। जिसके बाद आधार केंद्र पर अपने समय के अनुसार वह आधार अपडेट या नया आधार बना सकता है। बताया कि बुधवार से लोग इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।