Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Suspicious death of PAC jawan on Diwali in rudrapur

दिवाली पर पीएसी जवान की संदिग्ध मौत: शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान, छह महीने से चल रही थी ट्रेनिंग

Mon, 09 Nov 2026 11:12 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 09 Nov 2026 11:12 AM IST
सार

रुद्रपुर में दिवाली के दिन 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह पीएसी परिसर में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Suspicious death of PAC jawan on Diwali in rudrapur
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुद्रपुर में दिवाली के दिन 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह पीएसी परिसर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान होने की बात कही है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन

मृतक के पिता हरीश राम हरिद्वार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि विष्णु पिछले छह महीने से 46वीं वाहिनी पीएसी में रहकर ट्रेनिंग ले रहा था। ट्रेनिंग के चलते वह दिवाली पर घर नहीं आ सका था। शनिवार देर शाम उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी, उस समय बातचीत सामान्य थी। किसी तरह की परेशानी की कोई बात सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि रुद्रपुर पहुंचकर शव देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस जवान के साथियों से पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed