Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Major crackdown on drug smugglers in Narwana, Jind; bulldozers raze 27 illegal structures in Chamela Colony.
{"_id":"6a27e56e2949ea6c2e0c2144","slug":"video-major-crackdown-on-drug-smugglers-in-narwana-jind-bulldozers-raze-27-illegal-structures-in-chamela-colony-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चमेंला कॉलोनी में 27 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चमेंला कॉलोनी में 27 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नरवाना की चमेला कॉलोनी में अवैध कब्जों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। अभियान के दौरान नशा तस्करी से जुड़े 27 लोगों के अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
एसपी जींद कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन तथा डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में नरवाना उपमंडल के सभी थाना प्रबंधक, सीआईए स्टाफ और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर तहसीलदार नरवाना ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिन मकानों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया, उनके संबंध में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) जींद की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।
जांच में सामने आया कि संबंधित लोग नशा तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और उन्हें पहले से चिन्हित किया जा चुका था। डीएसपी कमलदीप राणा ने कहा कि जींद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों और कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।
ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए जिला जींद में कोई जगह नहीं है। भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।