{"_id":"6af16c867a23637d0c0ee867","slug":"bloody-clash-between-relatives-in-bathinda-one-dead-in-confrontation-on-diwali-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में रिश्तेदारों में खूनी जंग: दीपावली के दिन हुई झड़प में एक की मौत, तीन जख्मी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में रिश्तेदारों में खूनी जंग: दीपावली के दिन हुई झड़प में एक की मौत, तीन जख्मी; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:17 PM IST
सार
पिछले कुछ समय से बीड तालाब वासी व्यक्ति का अपने ही रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा था। दीपावली के दिन दोनों पक्ष नरुआना रोड पर आमने-सामने हो गए। सूत्रों ने बताया कि बीड तालाब वासी अपनी स्कार्पियो में आया था और उसके रिश्तेदार जीप में आए थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती के एक व्यक्ति का दिवाली वाले दिन अपने रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उस व्यक्ति की मौत हो गई वहीं डबवाली साइड के तीन लोग जख्मी हो गए। सोमवार को मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ समय से बीड तालाब वासी व्यक्ति का अपने ही रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा था। दीपावली के दिन दोनों पक्ष नरुआना रोड पर आमने-सामने हो गए। सूत्रों ने बताया कि बीड तालाब वासी अपनी स्कार्पियो में आया था और उसके रिश्तेदार जीप में आए थे।
दोनों पक्षो ने पहले एक दूसरे की गाड़ी को टक्कर मारी, फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में बीड़ तालाब के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके तीन रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।