{"_id":"6a28e0ab1482247c680cc220","slug":"video-clash-over-land-dispute-in-ghazipur-allegation-of-setting-hut-on-fire-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाजीपुर में जमीन विवाद में मारपीट, झोपड़ी में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाजीपुर में जमीन विवाद में मारपीट, झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
गाजीपुर में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पैतृक भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने विरोधियों पर मारपीट करने और झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। मनोहर बासफोर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद गांव के करीब पांच से अधिक लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र शिवम के साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष ने उनकी मड़ई में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उधर, आरोपित पक्ष ने झोपड़ी में आग लगाने समेत सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।