फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accusation of misappropriating tower rent by submitting a forged NOC.

Ghazipur News: गांवों में सफाई के लिए हर परिवार को हर महीने देने होंगे 100 रुपये

Fri, 31 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accusation of misappropriating tower rent by submitting a forged NOC.
गाजीपुर। जनपद में 1238 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के एवज में पंचायती राज विभाग की ओर से टैक्स वसूला जाएगा। विभाग की ओर से तय किया गया है कि एक परिवार से प्रति महीने 100 रुपये लिया जाएगा। विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था को लागू करने से ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था को लागू करने के पीछे विभाग का तर्क है कि इससे ग्राम पंचायतों को अपने यहां स्वच्छता अभियान को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही टैक्स की धनराशि इतनी निर्धारित की गई है कि इसको कोई भी आसानी से अदा कर सकता है।
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ रमेशचंद उपाध्याय ने बताया कि पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए पूरा खाका तैयार किया गया है।
इसके तहत निर्णय लिया गया है कि शहर की तरह ग्राम पंचायतों में भी शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने की व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
इसके लिए एक ओर सफाईकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं स्वच्छता के लिए टैक्स लेने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed