{"_id":"6a6baef7bf63fd5e3d070da4","slug":"accusation-of-misappropriating-tower-rent-by-submitting-a-forged-noc-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-157105-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फर्जी एनओसी लगाकर टावर का किराया हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फर्जी एनओसी लगाकर टावर का किराया हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव की एक महिला ने अपने जेठ, भतीजे और एक टावर कंपनी के दो कर्मियों पर सांठगांठ कर फर्जी एनओसी के आधार पर टावर का किराया हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता संगीता यादव ने तहरीर दी है कि ससुर टुंडी सिंह यादव ने 2007 में अपनी भूमि पर एक निजी कंपनी से अनुबंध कर टावर लगवाया था। उसका किराया उनके खाते में आता था। 27 अगस्त 2022 को ससुर की मौत के बाद कुछ समय तक भुगतान उनके खाते में ही आता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने किराया हिस्सेदारी के अनुसार अपने व अपने पुत्र अभिषेक यादव के खाते में स्थानांतरित कराने की बात कही तो जेठ लल्लन सिंह यादव व उनके पुत्र अभिजीत सिंह यादव टालमटोल करने लगे। बाद में कंपनी से जानकारी करने पर पता चला कि फर्जी एनओसी तैयार कराकर टावर का पूरा किराया लल्लन सिंह यादव के खाते में भेजा जा रहा है। आरोप है कि कंपनी से प्राप्त एनओसी की प्रति जांचने पर वह कूटरचित पाई गई। संबंधित नोटरी वकील ने भी हस्ताक्षर व मुहर को फर्जी बताया है और इस संबंध में शपथ पत्र दिया है।
पीड़िता के अनुसार इस साजिश के चलते करीब 34 महीनों में उन्हें लगभग 1,17,300 रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।