{"_id":"6a2a72698c861c136204d64b","slug":"haryana-crime-news-gym-owner-kapil-redhu-killed-in-broad-daylight-know-details-in-hindi-2026-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच सेकंड में मारी 10 गोलियां: 'राम-राम भाइयों, हमने कराई है हत्या' ऑडियो से जिम संचालक मर्डर में नया ट्विस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सेकंड में मारी 10 गोलियां: 'राम-राम भाइयों, हमने कराई है हत्या' ऑडियो से जिम संचालक मर्डर में नया ट्विस्ट
अमर उजाला नेटवर्क, हांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:08 PM IST
सार
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है। करीब तीन मिनट के इस ऑडियो में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले एक व्यक्ति ने न केवल हत्या की जिम्मेदारी ली है, बल्कि इसके पीछे के कारणों का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
1 of 9
जिम संचालक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हांसी में रेड जिम के संचालक कपिल रेढू की हत्या के मामले में लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इसकी जिम्मेदारी ली है। वीरवार सुबह कपिल की जिम के बाहर सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद हरि बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है व साथ ही एक ऑडियो वायरल की है।
हांसी की इस घटना के साथ ही हरि बॉक्सर ने दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। ऑडियो में पुलिस प्रशासन को भी खुली चेतावनी दी गई है। वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेड जिम संचालक कपिल रेढू की फव्वारा चौक के समीप उनके जिम के बाहर हत्या कर दी गई।
2 of 9
कपिल रेढू
- फोटो : संवाद
बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे व एक युवक ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हमलावरों ने कपिल को पांच सेकंड में 10 गोलियां मारी गई। वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। जिसे हरि बॉक्सर सुंदर हांसी की आईडी से पोस्ट किया गया है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई, संदीप सेठी, डीसी ग्रुप और जितेंद्र गोगी गैंग को टैग किया गया है।
3 of 9
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
हरि बॉक्सर सुंदर हांसी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े बदमाशों ने ली है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल रेढू की हत्या हरि बॉक्सर, आरडी धालीवाल, हरमन सिंधु और विक्रम क्रीडान ने मिलकर करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
गोली लगने के बाद गिरा कपिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
यह पोस्ट में लिखा है पोस्ट में लिखा है कि शेखपुरा व ढाणी पुरियां में फायरिंग हुई थी, उसमें कपिल मुख्य साजिशकर्ता था। उसने फायरिंग करने वाले लड़कों को समझाया था। इसके बाद सुंदर भाई हांसी ने उसे दो बार समझाया भी था, लेकिन उसके समझ में नहीं आया। वह गैंगस्टर वाली फीलिंग लेने लगा। जो भी उस फायरिंग में शामिल था, उन सबको मारेंगे। हम सबको पता है। जिस-जिस को फोन किए हुए है वो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ। जो भी इनके पास बैठकर नवाबों वाली फीलिंग ले रहे हैं, उन्हें भी बताएंगे।
विज्ञापन
5 of 9
वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
सनसनीखेज वारदात और वायरल ऑडियो
वहीं, घटना के कुछ ही घंटों के भीतर, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से फैल गई। इस ऑडियो में एक व्यक्ति "राम-राम सभी भाइयों को, मैं हरि बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से..." कहकर अपनी बात शुरू करता है। वह स्वीकार करता है कि जिम संचालक कपिल की हत्या उसी के गैंग ने की है और हत्या के पीछे की वजह भी बताता है। यह ऑडियो वारदात की गंभीरता को और बढ़ा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।