सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: कोर्ट के आदेश के बाद सपना के पति वीर साहू ने की ये पोस्ट, रिश्तों में दरार पर सास-ससुर भी चुप

अमर उजाला नेटवर्क, हांसी Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 11 Jun 2026 08:59 AM IST
सार

गायिका सपना चौधरी के पति वीर साहू अब सपना से न तो मिल सकेंगे और न उनसे संपर्क कर सकेंगे। द्वारका कोर्ट की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट निधि सिंह की अदालत ने सपना की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के बाद सपना के पति वीर साहू ने एक पोस्ट की है।

विज्ञापन
Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship
सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू - फोटो : संवाद
हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी से विवाद की खबरों और कोर्ट के आदेश के बाद पति वीर साहू ने बुधवार को रील पोस्ट की है। इसमें उनके सिर पर एक व्यक्ति पगड़ी बांध रहा है और वह मुस्कुरा रहे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक में नुसरत फतेह अली खां की गजल आंख उठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली चल रही है।


रिश्तों में दरार के बाद सास-ससुर ने साधी चुप्पी
गायिका सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्तों में आई दरार के बाद सपना के सास-ससुर ने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने पारिवारिक विवाद और कोर्ट केस को लेकर मीडिया या जनता के सामने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। हांसी के गांव मदनहेड़ी से ताल्लुक रखने वाले वीर गानों, देसी लाइफस्टाइल और बेबाक बयानों के वीडियो व पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं। 


 
Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
सपना से नहीं मिल सकेंगे उनके पति, कोर्ट ने लगाई रोक
गायिका सपना चौधरी के पति वीर साहू अब सपना से न तो मिल सकेंगे और न उनसे संपर्क कर सकेंगे। द्वारका कोर्ट की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट निधि सिंह की अदालत ने सपना की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया।

 
Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship
सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना ने याचिका दायर कर अपनी फिल्म की रिलीज को देखते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा व पेशेवर प्रतिबद्धताओं में किसी भी प्रकार की बाधा की आशंका जताई थी। इस पर कोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत दायर मामले में अंतरिम राहत देते हुए उनके पति पर प्रतिबंध लगाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship
सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : Instagram/itssapnachoudhary
अदालत के कहा कि प्रतिवादी (सपना चौधरी के पति) को अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के पास किसी भी तरह से पहुंचने से रोका जाता है। वह याचिकाकर्ता से किसी भी तरीके से संपर्क नहीं करेगा, उनके निवास स्थान या कार्यस्थल पर नहीं जाएगा और न ही घरेलू हिंसा का कृत्य करेगा। सपना चौधरी की याचिका में उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और फिल्म की रिलीज से जुड़ी चिंताओं को प्रमुखता दी गई थी।
विज्ञापन
Sapna Choudhary husband Veer Sahu post following court order family are also silent on rift in relationship
सपना चौधरी के लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
वकील की दलीलें और सबूतों का आधार
सपना चौधरी के वकील ने अदालत के समक्ष दलील दी कि यदि तुरंत राहत नहीं दी गई, तो उनकी मुवक्किल को कभी न ठीक होने वाला नुकसान हो सकता है। इससे उनकी गरिमा और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ने के साथ-साथ उनके प्रोफेशनल कामों में भी बाधा आ सकती है, जिसमें आगामी फिल्म प्रीमियर में उनकी उपस्थिति भी शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed