{"_id":"6a2a9a4310a3af2f100ed6e1","slug":"video-youth-dies-in-cia-1-custody-in-hansi-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सीआईए-1 की कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सीआईए-1 की कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप
जगदीश कॉलोनी में एनडीपीएस मामले में पकड़े गए 25 वर्षीय युवक संदीप की सीआईए-1 टीम की कस्टडी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर और मारपीट के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि युवक ने कार्रवाई से बचने के लिए नशीला पदार्थ निगल लिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जहां परिजनों ने पहले आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हांसी पुलिस भी वहां परिजनों के बयान दर्ज करने पहुंचे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस परिजनों को समझने का प्रयास कर रही है
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप नशीला पदार्थ बेचता है। बुधवार शाम को सीआईए-1 टीम ने जगदीश कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस ने पहले मुखबिर को खरीददार बनाकर भेजा गया और जैसे ही सौदा हुआ, टीम ने रेड कर दी। आरोप है कि पुलिस को देखते ही संदीप ने अपने पास मौजूद पॉलिथीन सहित नशीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब सात ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है और इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।