Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Forest mafia fells lush green mango trees in Pathankot; youth attacked for protesting.
{"_id":"6a2a3e16a68ce32e140f7937","slug":"video-forest-mafia-fells-lush-green-mango-trees-in-pathankot-youth-attacked-for-protesting-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में वन माफिया ने काटे आम के हरे भरे पेड़, विरोध करने पर युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में वन माफिया ने काटे आम के हरे भरे पेड़, विरोध करने पर युवक पर हमला
पठानकोट में सरकार और प्रशासन की ओर से 'फायर सीजन' के तहत पेड़-पौधे काटने पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन दावों को ठेंगा दिखाते हुए पठानकोट के दुरंग खड्ड क्षेत्र में वन माफिया ने आम के हरे-भरे पेड़ों को मशीनी कटर से काट दिया। इसका विरोध करने पर एक स्थानीय युवक पर माफिया द्वारा जानलेवा हमला करने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सरपंच सहित स्थानीय लोगों ने माफिया की इस हरकत का विरोध भी जताया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुरंग खड्ड में वन माफिया आधुनिक मशीनी कटर लेकर पहुंचे थे। काम को तेजी से अंजाम देने के लिए उन्होंने बिजली की चोरी की और पेड़ काटने लगे। जब एक स्थानीय युवक ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। युवक पर हमला होते देख और उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ इकट्ठा होता देख हमलावर युवक को जख्मी हालत मे छोड़ और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।