{"_id":"6a2996789bec427391043979","slug":"video-sahar-police-station-sub-inspector-suspended-for-dragging-victim-by-the-collar-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: पीड़ित का कॉलर पकड़कर घसीटने पर सहार थाने का दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: पीड़ित का कॉलर पकड़कर घसीटने पर सहार थाने का दरोगा निलंबित
सहार थाने में तैनात दरोगा राम करन का एक पीड़ित के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा पीड़ित को मां-बहन की गालियां दे रहे हैं। वह पीड़ित का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए थाने के अंदर ले जाते दिख रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने सीओ बिधूना की जांच के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक प्लॉट के विवाद में हुई मारपीट के बाद पीड़ित थाने पहुंचा था।
सहार थाना क्षेत्र के गांव हरवंशपुर का मामला है। यहां दो पक्षों के बीच एक प्लॉट की जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। आरोप है कि न्याय करने के बजाय दरोगा राम करन भड़क गए। उन्होंने पीड़ित की एक न सुनी और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। दरोगा पीड़ित का कॉलर पकड़ कर थाने के अंदर ले गए। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक भारती ने सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा को जांच के आदेश दिए। सीओ की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में दरोगा पर लगे आरोप पूरी तरह सही पाए गए। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में रिपोर्ट के आधार पर दरोगा का निलंबित कर दिया गया है। आरोप पत्र की जांच सीओ सिटी को दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।