{"_id":"6a2994866ae72e202c03ab5f","slug":"video-sports-facility-and-lack-of-stadium-in-paksma-village-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: पाकस्मा में स्टेडियम-नर्सरी के अभाव में दम तोड़ रहा युवाओं का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: पाकस्मा में स्टेडियम-नर्सरी के अभाव में दम तोड़ रहा युवाओं का सपना
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:14 PM IST
Link Copied
रोहतक की मिट्टी से निकले पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराया है। मगर उसी रोहतक के पाकस्मा गांव की तस्वीर इसके उलट है। यहां से दर्जनों खिलाड़ी निकलने के बावजूद गांव में न कोई खेल स्टेडियम है न ही खेल नर्सरी। सुविधाओं के टोटे के कारण युवाओं का भविष्य अंधेरे में है।
पाकस्मा से अब तक कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी निकल चुके हैं। कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स में यहां के युवाओं की खास रुचि है लेकिन अभ्यास के लिए गांव में एक भी मानक स्टेडियम नहीं है। मजबूरन युवाओं को 15 किलोमीटर दूर रोहतक शहर जाना पड़ता है। आने-जाने में समय और पैसा दोनों खर्च होता है जिससे कई प्रतिभाएं बीच में ही खेल छोड़ देती हैं।
गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान है, वहां खस्ता मैदान है। न ट्रैक है और न मैट। कुश्ती के लिए अखाड़ा तक नहीं। ग्रामीण दलजीत का कहना है कि प्रशासन ने आज तक गांव में न ओपन जिम दिया न ही इंडोर जिम का कोई सामान। बच्चे कच्चे मैदान और सड़कों पर दौड़कर अभ्यास करने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।