{"_id":"6a2991373f43a930f001cf33","slug":"video-farrukhabad-youth-murdered-and-body-dumped-in-orchard-police-investigating-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
गांव बरखेड़ा में युवक की हत्या कर शव बाग के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। शव की पहचान न हो सके, इसके लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था। चेहरा सहित अन्य हिस्सा झुलसने के साथ काला पड़ गया था। शरीर के ऊपरी हिस्से पर फफोले पड़े थे। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।
गांव खेतलपुर सौरिया निवासी अवनीश राजपूत बुधवार दोपहर को गांव बरखेड़ा स्थित आम के बाग में गए थे। वहां झाड़ियों में उन्होंने युवक शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। शव औंधे मुंह पड़ा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव से बदबू आने के कारण उसके एक-दो दिन पुराना होने की आशंका जताई गई। पुलिस ने छानबीन के साथ शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के शरीर के ऊपर हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था और नीचे भूरे रंग की पैंट पहने था। पैंट की जेब से तंबाकू का एक पत्ता, साठ रुपये व तंबाकू की एक पुड़िया निकली। वह चप्पलें पहने था। फाॅरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव वहां फेंका गया है। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने कहा कि जांच की जा रही है। युवक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों व जिलों में फोटो भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।