{"_id":"6a299a0bd4ff5cb2830340af","slug":"video-nagva-sati-took-place-in-the-village-of-kharak-551-years-ago-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: गांव खरक में 551 साल पहले हुई थी नगवा सती, दादी जाबदे मंदिर से झूके आस्था के मस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: गांव खरक में 551 साल पहले हुई थी नगवा सती, दादी जाबदे मंदिर से झूके आस्था के मस्तक
गांव खरक में करीब 551 साल पहले सती हुई दादी सती जाबदे पर 12 धामाण के गांव सहित पूरे देश से लोग मत्था टेकने पहुंचते है। यहां पर आने वाले सभी भगतों की मन्नतें पूरी होती है। दादी सती जाबदे मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक परमार ने बताया कि 551 साल पहले गांव खरक की लड़की नगवा मुल्हेड़ा में शादी हुई थी। वह लड़की 551 साल पहले खरक कलां में सती हुई थी। इसके बाद से ही उनकी पूजा होती है। करीब 4 एकड़ में बने दादी सती जाबदे मंदिर परिसर में शिव मंदिर, 9 ग्रह मंदिर व 9 देवियों के 9 दुर्गा मंदिर एक साथ बनाए गए है। मंदिर में पहुंचने वाले सभी भगत एक जगह सभी पूजा अर्चना कर सकते है। इसी मकसद से अन्य मंदिर भी दादी सती जाबदे मंदिर में बनाए हुए है। मंदिर के साथ एक दादी सती जाबदे नाम से स्कूल नर्सरी भी मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही है, जिसमें बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। स्कूल भी मंदिर कमेटी द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। दादी सती जाबदे मंदिर में बसंत पंचमी व़ ऋषि पंचमी पर सितंबर माह में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें 12 धामाण खाप सहित पूरे भारत से भगत गांव खरक पहुंचते है।
दादी सती जाबदे मंदिर कमेटी में प्रधान अशोक परमार, सचिव ईश्वर मितल, कोषाध्यक्ष पवन मितल, सदस्य जयराम परमार, रवि व प्रकाश पिछले कई सालों से मंदिर के रखरखाव व देखभाल कर रहे है। प्रधान अशोक परमार के नेतृत्व में बसंत पंचमी के दिन साल 2003 में गांव खरक कलां में दादी सती जाबदे मंदिर निर्माण की नींव रखी गई थी। दादी सती जाबदे के मुख्य मंदिर में पिछले 4 सालों से पुजारी नीरज जोशी पूजा कर रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।