फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi dadri's Seema Sangwan Kaliraman won the bronze medal with a throw of 58.65 meters.

Commonwealth Games 2026: सीमा सांगवान कलिरामण ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ जीता कांस्य पदक, बढ़ाया देश का मान

Fri, 31 Jul 2026 09:24 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 31 Jul 2026 09:24 AM IST
सार

सीमा सांगवान कलिरामण की इस उपलब्धि से चरखी दादरी के गांव चरखी और भिवानी के गांव दिनोद में खुशी का माहौल है। हरियाणा के खेल प्रेमियों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Charkhi dadri's Seema Sangwan Kaliraman won the bronze medal with a throw of 58.65 meters.
सीमा सांगवान कलिरामण - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव चरखी की बेटी और भिवानी जिले के गांव दिनोद की बहू सीमा सांगवान कलिरामण ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन


ग्लासगो से खेल प्रेरक हरियाणा एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया। उनके प्रयास क्रमशः फाउल, 57.32 मीटर, 58.65 मीटर, फाउल, फाउल और फाउल रहे।
विज्ञापन


इस स्पर्धा में जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के साथ स्वर्ण पदक तथा कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के साथ रजत पदक जीता। भारत की निधि रानी गोयत 57.10 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सांगवान कलिरामण की इस उपलब्धि से चरखी दादरी के गांव चरखी और भिवानी के गांव दिनोद में खुशी का माहौल है। हरियाणा के खेल प्रेमियों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed