फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two arrested, including the prime accused, in crop payment fraud case.

Charkhi Dadri News: फसल भुगतान धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the prime accused, in crop payment fraud case.
चरखी दादरी। थाना बौंद कलां पुलिस ने किसानों से करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपये की फसल भुगतान धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस बहुचर्चित मामले के मुख्य आरोपी शंकर लाल और प्रवीन उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दोनों निवासी बौंद कलां हैं और उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जांच चल रही है। इसमें सामने आया कि आरोपियों ने वर्ष 2024 से 5 अप्रैल 2026 के बीच किसानों से फसलें खरीदीं। उन्होंने गेहूं, धान और अन्य फसलों का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

आरोप है कि किसानों की फसल बेचकर करीब 6.50 करोड़ रुपये का गबन किया गया। इसके बाद आरोपी अपने परिवार सहित फरार हो गए थे। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव नीमड़ी निवासी नंबरदार लीलाराम की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि अनेक किसानों ने शंकर लाल और उसके परिवार को वर्षों से विश्वास पर फसलें बेची थीं। आरोपियों का बौंद कलां और कलानौर अनाज मंडी में आढ़त का कारोबार था।

लंबे समय से व्यापारिक संबंध होने के कारण किसान उन्हें उधार पर भी फसल दे देते थे। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024 से अप्रैल 2026 तक आरोपियों ने करोड़ों रुपये की फसल का भुगतान नहीं किया। जब किसानों ने बकाया राशि मांगी तो आरोपियों ने धान मिलों से भुगतान अटकने का बहाना बनाया। वे लगातार टालते रहे और जल्द भुगतान का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed