फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Minister performs Rudrabhishek of Lord Shiva, prays for world peace.

Charkhi Dadri News: मंत्री ने भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, विश्व शांति की कामना

Fri, 31 Jul 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Minister performs Rudrabhishek of Lord Shiva, prays for world peace.
बड़ा शिव मंदिर में भगवान शिव को रुद्राभिषेक करते मंत्री अरविंद शर्मा। 
चरखी दादरी। श्रावण मास के अवसर पर नगर के बड़ा शिव मंदिर में महादेव की पूजा की गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। उन्होंने लोककल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर सेवा समिति के प्रधान रमेश फोगाट और कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉ. अरविंद शर्मा का स्वागत किया। उन्हें भगवान भोलेनाथ का अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाई गई। मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश शास्त्री ने वैदिक परंपरा के अनुरूप रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास भी मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील, पीतांबर गर्ग और रोहतास शर्मा ने भी जलाभिषेक किया। सत्यनारायण शर्मा, ओमप्रकाश फोगाट, जगन्नाथ धनेटिया और अखिल सिंगला भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण मास शिव आराधना का सर्वोत्तम काल
डॉ. अरविंद शर्मा ने श्रावण मास को शिव आराधना का सर्वोत्तम काल बताया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र मास में रुद्राभिषेक से शिव की विशेष कृपा मिलती है। पुजारी पंडित दिनेश शास्त्री ने बताया कि एक से 7 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर बाद तीन से शाम छह बजे तक शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। आठ अगस्त को सुबह 9 बजे हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed